ब्रह्मर्षि समाज चय परगना कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, शिक्षा के उत्थान पर हुआ मंथन समाज के सर्वांगीण विकास और युवा पीढ़ी के भविष्य पर हुई चर्चा
चौपारण : ब्रह्मर्षि समाज चय परगना कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विकास, शैक्षणिक उन्नति तथा सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाज में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि "किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती से होती है। ब्रह्मर्षि समाज हमेशा से शिक्षा को प्राथमिकता देता आया है। हमारा प्रयास है कि समाज का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त करे और नई पीढ़ी सामाजिक मूल्यों के साथ आगे बढ़े। इसके लिए सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।"
बैठक में सर्वसम्मति से चतरा जिले के बड़गांव निवासी शिक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह को ब्रह्मर्षि समाज चय परगना का लेखापाल मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा संगठन के कार्यों को मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई। बैठक में सचिव सत्यानंद सिंह, संचालन समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव पांडेय, सुखदेव सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सतीश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, भागवत सिंह, राम सेवक सिंह, दिनेश सिंह, प्रमोद सिंह, विद्या सागर सिंह, करुणा सिंह, राम स्वरूप सिंह व बबलू सिंह सहित कार्यकारिणी समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.