AIEM कॉलेज आसनसोल में टॉप कर मोहित कुमार चौबे ने बढ़ाया क्षेत्र का मान माइनिंग विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

आसनसोल :  मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता हासिल करने वाले मोहित कुमार चौबे (रोल नंबर-115) ने A.I.E.M. कॉलेज, आसनसोल के माइनिंग विभाग में टॉप स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों एवं अधिकारियों ने मोहित की शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मोहित कुमार चौबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए माइनिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

मोहित के पिता मनोज चौबे ईसीएल (ECL) में कार्यरत हैं तथा श्रमिक संगठन के.एस.सी. (BMS) में उपाध्यक्ष के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। पुत्र की इस सफलता पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की अपील की।

मोहित की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, शिक्षकों एवं क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कॉलेज में टॉप कर प्राप्त किया गया यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। मोहित कुमार चौबे की यह सफलता साबित करती है कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। मोहित कुमार चौबे को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.