बच्छई पंचायत में शुद्ध पेयजल प्याऊ का उद्घाटन, विद्यार्थियों व ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पानी

हजारीबाग : भीषण गर्मी और बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए बच्छई पंचायत सचिवालय एवं बिरसा उच्च विद्यालय डुमरी के समीप 1000 लीटर क्षमता वाले शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों तथा आसपास के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।प्याऊ का उद्घाटन पंचायत के मुखिया बिरेन्द्र रजक, उपमुखिया संजय साव, वार्ड सदस्य सुजीत यादव एवं शोभा देवी, वार्ड प्रतिनिधि अंगत यादव, किसुन साव, मोहित राणा, प्रमोद राणा तथा प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुखिया बिरेन्द्र रजक ने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। पंचायत क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जिससे विशेषकर गर्मी के दिनों में लोगों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में समाजसेवी सुखदेव यादव, मनोज यादव, मिन्हाज मेहंदी, गिरधारी रविदास, सीताराम रविदास, गणेश भूइंया, पंचायत सहायक टिंकू कुमार, अमीषा कुमारी, सफदर अंसारी, मुकेश साव, पूरन साव, अनिल साव, पंचायत सचिव केदार साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा मनरेगा मेठ तृषा कुमारी, निशा कुमारी, रिंकू कुमारी, मानिता कुमारी, सुमित्रा देवी, पुपुन गुप्ता, पूनम देवी, कबिता देवी, डोली देवी, रेखा देवी, सोनू कुमार, बिपिन रजक समेत बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों और राहगीरों को अब शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यह व्यवस्था क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.