अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबी यादव के नेतृत्व में योग कार्यक्रम आयोजित
चौपारण : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चौपारण में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ताजपुर पंचायत मुखिया शौकत खान उर्फ बट्टू खान, कांग्रेस के सम्मानित नेता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है।
पूर्व मुखिया शौकत खान उर्फ बट्टू खान ने भी लोगों से नियमित योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग के माध्यम से कई प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव है तथा यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं ग्रामीणों ने योग के महत्व पर चर्चा करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। योग दिवस के अवसर पर सभी ने स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.