दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एन.एच 19 के सड़क पर बड़े बड़े गढ्ढे में तब्दील

बरकट्ठा : गोरहर से चोरदाहा (चौपारण) तक सड़क सिक्स लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की निर्माण कर रही एजेंसी के द्वारा सड़क निर्माण मैन्युअल का खुलेआम धजियां उड़ाई जा रही है ,सड़क चौड़ीकरण एवं  फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर बिना सर्विस रोड और नाली बगैर बनाए हुए कछुए की चाल से  निर्माण कार्य संचालित करने से सड़क के दोनों और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिस कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन धीरे-धीरे गुजरती है    सड़क निर्माण एंजेसी के द्वारा शिलाडीह, गोरहर समीप फ्लाई ओवर की निर्माण की जा रही है। सड़क को दोनों साइड सिंगल लाइन बनाई गई हैं। सिंगल लाइन से बड़े बड़े गढ्ढे में सड़क में तब्दील हो गई। बीते दो दिनों से हल्की बारिश से सड़क में बने गढ्ढे में पानी जमा हो गई। जिसके कारण दोनों और लंबी लाइन हो जाती है। जिससे राहगीर घंटों जाम में फंसे रहते है। सड़क निर्माण एंजेसी राजकेशरी प्राइवेट लिमिटेड सह कौशल इंजीनियरिंग के द्वारा कार्य की जा रही है। उक्त कंपनी के निर्माणाधिन काल में दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं घट चुकी है और सैकड़ो परिवार की जिंदगियां उजड़ चुकी है

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.