अमौली अपूर्व विद्यालय में चलाया गया नशामुक्ति जागरूकता अभियान
चौपारण : अमौली स्थित अपूर्व विद्यालय में प्राचार्य मदन साहु के नेतृत्व में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना था।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। प्राचार्य मदन साहु ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। युवाओं को इससे दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया अर्जुन पांडेय ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण पर बल देते हुए कहा कि जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.