चतरा मोड़ में मेडकेयर दवाखाना का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों में खुशी
हजारीबाग : चतरा मोड़ स्थित महाराजगंज रोड पर बुधवार को मेडकेयर दवाखाना का विधिवत उद्घाटन किया गया। वी.के. रेस्टोरेंट के समीप स्थापित इस दवाखाना का उद्घाटन पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चतरा मोड़ एवं आसपास के लोगों को अब सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। दवाखाना खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, जवनपुर मुखिया जानकी यादव, भाजपा नेता विकास यादव, झामुमो नेता बीरेंद्र राणा, दवाखाना संचालक सत्यम कुमार गुप्ता, समाजसेवी सियाराम कुमार भारती, मोहन यादव, छोटू जायसवाल, बलदेव साव, बैजनाथ साव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
मौजूद लोगों ने चतरा मोड़ के महाराजगंज रोड में नई स्वास्थ्य सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। दवाखाना के संचालक सत्यम कुमार गुप्ता ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श और सेवाएं उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने दवाखाना की सफलता की कामना करते हुए इसे जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.