बरही में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

बरही : प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों और मोहल्लों से बेहद आकर्षक और भव्य झाकियां निकाली गईं।

इन मार्गों पर रहा झांकियों का आकर्षण
त्योहार के दौरान रसोइया धमना, धनबाद रोड, हजारीबाग रोड और बरही चौक के चारों मार्गों पर झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया गया। पारंपरिक वाद्यों की धुन और आकर्षक कलाकृतियों से सजी इन झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम
इस बड़े आयोजन को व्यवस्थित रखने के लिए बरही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए एक विशेष रूट मैप तैयार किया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती के कारण कहीं भी यातायात बाधित नहीं हुआ। प्रशासन की इसी सतर्कता और मुस्तैदी की बदौलत पूरा कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : राहुल राणा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.