बरही में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव' और छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव

बरही : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शिवाजी व्यावसायी शाखा, बरही में शनिवार (27 जून 2026, ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी) को 'हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव' एवं छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव अत्यंत अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम की रचना बरही मण्डल कार्यवाह राहुल राणा द्वारा की गई। संघ की तय आचार पद्धति के अनुसार एक घंटे के इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य शिक्षक कुंदन साव ने की, जिसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने अनुशासित होकर ध्वज प्रणाम किया।प्रार्थना वाचक बलराम केशरी प्रार्थना कराए। कार्यक्रम में नंदकिशोर साव ने सामूहिक गीत और गुरुदेव गुप्ता ने एकल गीत प्रस्तुत किया।

इस पावन अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उत्तर पूर्व क्षेत्र के सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मात्र 30 वर्ष की आयु में 422 किले जीतने वाले अद्भुत योद्धा और दूरदर्शी रणनीतिकार थे। उन्होंने मुगलों, आदिलशाही और कुतुबशाही जैसी महाशक्तियों को अपनी 'गोरिल्ला युद्धनीति' से परास्त कर स्वतंत्र 'हिन्दवी स्वराज' की स्थापना की। उन्होंने बालक शिवाजी के आदिलशाह के दरबार के उस प्रसंग को भी याद किया जहाँ उन्होंने बिना सिर झुकाए अपने स्वाभिमान का परिचय दिया था।
मण्डल कार्यवाह राहुल राणा, शाखा कार्यवाह और मुख्य शिक्षक के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ कृष्णा केशरी, डॉ विनोद साव, बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर,रामपदारथ राणा, कोनरा मंडल प्रभुख पिंटू केशरी, अर्जुन साव, भामाशाह विद्या मंदिर 
राजू कुमार ,मनीष कुमार सिंहा,राजेश कुमार मिश्रा ,लिकेश्वर राणा ,प्रिंस रवि ,शंकर प्रियदर्शी ,योगेश्वर साहू ,सोमनाथ कुमार,अरुण झा, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप), भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित कुल 54 स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राहुल राणा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.