संंयुक्त संकुल स्तरीय बैठक में कक्षा 1 और 2 के आगामी शैक्षणिक गतिविधि पर परिचर्चा शिक्षकों को शिक्षण विधियों की दी गई विस्तृत जानकारी

बरकट्ठा : प्रखंड अंतर्गत संकुल राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा तथा कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा का संयुक्त संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन मध्य विद्यालय बरकट्ठा  में शनिवार को किया गया।इस निमित संकुल अंतर्गत जो शिक्षक कक्षा 1 और 2 में हिंदी भाषा की कक्षा का संचालन करते है, उन्होंने इस बैठक में भाग लिया ।बैठक का संचालन संकुल साधन सेवी राम कृष्ण पांडेय के द्वारा की गई ।वहीं शुरुआत प्रतिभागियों का स्वागत तथा बैठक में चर्चा किये जाने वाले एजेंडा से हुआ I इसके पश्चात कक्षा समय सारणी को निपुण मानकों के अनुसार तैयार किए जाने पर चर्चा हुई ताकि शिक्षक समय का उचित प्रयोग करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दे सकें । नए सत्र में कक्षा 1 में ज्यादा से ज्यादा बच्चों के नामांकन हेतु विभिन्न प्रकार के प्रचार प्रसार करने हेतु शिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया। नए सत्र में कक्षा 1 व 2 के हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित के विभिन्न पुस्तक यथा सखुआ, मांदर, ब्लूमिंग बुडस, इत्यादि पुस्तक के भाग 1  भाग 2 की उपलब्धता तथा भाग 1 में सितम्बर तक कार्य किए जाने हेतु जानकारी दी गई ।  विभिन्न सप्ताह में कक्षा आयोजन के समय विभिन्न घटक के साथ साथ कक्षा कक्ष संचालन के दौरान ब्लेंडिंग, अनिवार्य अभ्यास ,समय तथा स्कैफोल्डिंग गतिविधि की निश्चित आयोजन पर चर्चा की गई । विद्यालय में उपलब्ध एफएलएन किट, पुस्तकालय पुस्तकों की जानकारी, फ्लिप बुक, सीवी चार्ट, प्राइमर कार्ड तथा अन्य पाठ्य सामग्रियों के बारे में जानकारी दी गई । वही सीआरपी अनंत कुमार पांडेय के द्वारा मध्याह्न भोजन के बाद जिला द्वारा निर्गत अनिवार्य अभ्यास समय में बच्चे नियमित रूप से अभ्यास करते रहें इस विषय पर बल दिया गया । शिक्षकों के अनुभव को बारी-बारी से साझा करने का अवसर दिया गया। कक्षा 1 और कक्षा 2 में शिक्षक हस्तपुस्तिका के अनुसार शिक्षण योजना पर चर्चा की गई । बैठक में प्रोजेक्ट फील्ड कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार लाल ने शिक्षकों को आगामी गतिविधि पर विशेष जानकारी दी। मौके पर शिक्षक भीखन प्रजापति, राजेश ठाकुर, सुनीता कुमारी, बालेश्वर सिंह, सीताराम सिंह,चरका टुडू प्रदीप कुमार मेहता, सुखदेव हंसदा सेमेेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.