राजकीय डिग्री महाविद्यालय, डुमरी कटसरी का निरीक्षण
शिवहर : जिले में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से, जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय, डुमरी कटसरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की वर्तमान स्थिति, बुनियादी ढांचे और पठन-पाठन की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के जो भी विद्यार्थी इस महाविद्यालय में प्रवेश लें, उन्हें बिना किसी असुविधा के उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन का यह स्पष्ट लक्ष्य है कि महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को उनकी पसंद के विषयों के साथ-साथ रोजगारन्मुखी पाठ्यक्रमों में हिस्सा लेने का पूरा मौका मिल सके, ताकि वे भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।अध्ययन कक्षों (क्लासरूम) की बेहतर व्यवस्था और परिसर में आवश्यक तथा अधिक व्यवस्थित सुविधाएँ विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। महाविद्यालय को एक सुव्यवस्थित शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए सभी कार्यों को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया गया है।जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिवहर को यह कड़ा निर्देश दिया है कि उक्त शिक्षण संस्थान में SOP के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियाँ हर हाल में 02 दिनों के अंदर पूर्ण कर ली जाएं। जिला प्रशासन, शिवहर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कटिबद्ध है। निर्धारित 2 दिनों की समय-सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.