डीएवी पब्लिक स्कूल, बरही में कोबरा 203 बटालियन के उप कमांडेंट का हुआ सम्मान

बरही :  डीएवी पब्लिक स्कूल, बरही में सोमवार को कोबरा 203 बटालियन के उप कमांडेंट आरिफ खान के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य पुष्पा कुमार झा ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवन का संदेश देते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न स्वरूप एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं आंतरिक शांति बनाए रखने में सशस्त्र बलों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर अधिकारियों का विद्यालय आगमन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होता है। उनके अनुभव एवं व्यक्तित्व से छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा-भाव जैसी सकारात्मक भावनाओं का विकास होता है उप कमांडेंट आरिफ खान ने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और राष्ट्रसेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और दृढ़ संकल्प ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.