विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत गणना फॉर्म वितरण कार्य का निरीक्षण

चौपारण :  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत इन्युमरेशन (गणना) फॉर्म के वितरण एवं भरवाने के कार्य का निरीक्षण करने प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर एवं अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव विभिन्न बूथों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने BLO एवं सुपरवाइजरों से कार्यों की जानकारी ली तथा समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से गणना कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुखिया बिरेन्द्र रजक एवं पंचायत समिति सदस्य सहदेव यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पंचायतवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने BLO से गणना (इन्युमरेशन) फॉर्म प्राप्त कर उसे सही जानकारी के साथ भरकर समय पर जमा करें, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी इस प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.