सोना-सोबरन योजना के तहत पांडेबारा में साड़ी-धोती का वितरण, लाभुकों को मिला योजना का लाभ
चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड के पांडेबारा पंचायत में झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी सोना-सोबरन योजना के तहत जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के माध्यम से पात्र लाभुकों के बीच साड़ी एवं धोती का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने स्वयं उपस्थित होकर लाभुकों के बीच साड़ी एवं धोती वितरित की।
मुखिया रेखा देवी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने लाभुकों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य प्रतिमा देवी, कुसुम देवी, शालिग्राम पांडे, अखिलेश पांडे, लाल बहादुर पांडे, शक्ति पांडे, मोटरी देवी, मनवा देवी, सकुना देवी, अंजली देवी, अनीता देवी, कार्तिक भुईया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.