आरकेडीएफ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बना रहा भविष्य के लिए सक्षम: डॉ. अमित कुमार पांडे
हजारीबाग : रांची के नामकुम स्थित आरकेडीएफ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, अनुसंधान, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों का समग्र विकास करना है।यह बातें विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार पांडे ने हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विधि एवं औषधि (फार्मेसी) से संबंधित पाठ्यक्रमों को भारतीय विधिज्ञ परिषद (Bar Council of India) तथा भारतीय औषधि परिषद (Pharmacy Council of India) की मान्यता प्राप्त है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।डॉ. पांडे ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय कई आकर्षक छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित कर रहा है। राज्य बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति छात्रवृत्ति के तहत शत-प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। वहीं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों कोविश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति नीति के अनुसार पूर्ण सत्र शुल्क में छूट तथा विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तक सत्र शुल्क में रियायत प्रदान की जाती है।उन्होंने बताया कि शीघ्र प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष शुल्क छूट, पात्र छात्रों को ई-कल्याण एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से छात्रवृत्ति, निःशुल्क परिवहन सुविधा, निःशुल्क वर्दी तथा कौशल आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रजिस्ट्रार ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी ताकत उसके योग्य और समर्पित शिक्षक होते हैं। इसी सोच के अनुरूप विश्वविद्यालय में अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखती, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता का विकास कर उन्हें प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार करती है।पत्रकार वार्ता में सोम कुमार, राम प्रवेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.