सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के एक वर्ष पूरे होने पर सम्मान समारोह
हजारीबाग : सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को हजारीबाग स्थित पैराडाइज रिसॉर्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की। समारोह में बरही विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सांसद प्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में बरही विधायक मनोज कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सह सांसद प्रतिनिधि रंजित चंद्रवंशी, रामस्वरूप पासवान, मणिलाल यादव, अंबिका सिंह, गणेश यादव, रमेश ठाकुर, गुरुदेव गुप्ता, बंटी मोदी, विजय यादव, नागेश्वर यादव, नंदकिशोर सोनी, बाबूलाल मेहता, आरती कौशल, रेवाशंकर साव, कुलदीप पांडेय, मोतीलाल चौधरी, भगवान केशरी, अजय मेहता, सुखदेव साव, सहदेव यादव, रिशु वर्णवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, द्वारिका राणा, सीताराम साव, नारायण यादव, जन्मेजय कुमार सिंह, प्रकाश ओझा, दशरथ प्रसाद मेहता, सुनील कुमार साव, बंधन यादव, राजेंद्र सोनी, किशोर सोनी, दामोदर महतो, सुनील कुमार सिंह, आकाश जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के प्रणेता एवं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित रहे। समारोह में उन्होंने महाअभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.