एन.वाई.एस. इंटरनेशनल एकेडमी, बसरिया में विज्ञान प्रयोग एवं समन्वय गतिविधियों का आयोजन
चौपारण : बसरिया। विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच तथा व्यावहारिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से एन.वाई.एस. इंटरनेशनल एकेडमी, बसरिया में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों (CCA) के अंतर्गत विज्ञान प्रयोग एवं समन्वय गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए समन्वय (Coordination) गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के लाइव प्रयोग (Science Experiments) प्रस्तुत किए। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रयोगात्मक एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ते हुए उनकी वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, टीमवर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया गया।
विज्ञान प्रयोग में कक्षा 8 से किशन, सुमन, विवेक, ऋषभ, सोनम, रिया एवं स्नेहा, कक्षा 7 से आयुष, अनुराग, अभिषेक, रुद्र, सुनीता, प्राची, गुनगुन एवं निशा, कक्षा 6 से लक्ष्य, आयुष, सत्यम, अल्तमस, साक्षी, रितिका, संध्या एवं अनुष्का, कक्षा 4 से अलका, रेवा, विशाल, शिवम, मयंक, ऋषि एवं अनुराग तथा कक्षा 3 से अभिनंदन, शुभम, पियूष, श्रवण एवं युवराज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और नवाचार क्षमता का परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल शैक्षणिक उपलब्धियाँ ही नहीं, बल्कि रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता भी जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इन गतिविधियों में पूरे उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक गतिविधि कुछ नया सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक सुरेश शर्मा, प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण रहा।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.