केबीएसएस +2 उच्च विद्यालय चौपारण में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ की अहम बैठक संपन्न
चौपारण : मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से चौपारण पंचायत स्थित केबीएसएस +2 उच्च विद्यालय में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बीएलए-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष (भाग-1) शारिक अख्तर उर्फ भूनु बाबू ने की। वहीं जिला कांग्रेस सचिव सह प्रभारी चौपारण मंडल (भाग-2) बैजू गहलोत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी बीएलओ एवं बीएलए-2 को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें तथा योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। साथ ही जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है अथवा जो स्थायी रूप से अन्य स्थान पर चले गए हैं, उनके नाम नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बन सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
बैठक में अभियान की रणनीति, डोर-टू-डोर संपर्क, मतदाता जागरूकता और पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अपने सुझाव भी दिए।
बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव उर्फ गुलाबी यादव, मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, जिला कांग्रेस सचिव रेवाली पासवान, नरेश पासवान, बिजय गुप्ता, मुकेश यादव, गुलाब रजक, प्रदीप शर्मा, सकलदेव प्रसाद दांगी, अहमद खान, शोएब खान, सरफू मियां, नागों साव, गोबिंद प्रसाद दांगी, प्रवीण सिन्हा, भुवनेश्वर साव एवं प्रकाश राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.