बरही में जानलेवा हमले का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

हजारीबाग :  बरही निवासी मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाया है कि 19 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे उनकी दुकान पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हरवे-हथियार के साथ जानलेवा हमला कर दिया। आवेदन में दावा किया गया है कि हमले में बीच-बचाव करने आए अन्य लोग भी घायल हो गए तथा उन्हें इलाज के लिए पहले बरही अनुमंडलीय अस्पताल और बाद में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर किया गया।

पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आवेदन में कई नामजद और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

मनोज कुमार का कहना है कि उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष कथित रूप से पैसे और पैरवी के बल पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिससे उनका व्यवसाय और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन में आशंका जताई गई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके परिवार की जान-माल को खतरा हो सकता है

रिपोर्टर : राहुल राणा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.