श्राद्ध सहयोग सामग्री प्रदान कर सांसद मनीष जायसवाल ने जताई संवेदना
चौपारण : चौपारण पश्चिमी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत देहर के ग्राम गुरी कला में मृतका चमेली देवी, पति स्वर्गीय शनिचर भुइयां के शोक संतप्त परिवार को हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल की ओर से श्राद्ध सहयोग सामग्री उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मंडल सांसद प्रतिनिधि आशीष कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जन्मेजय कुमार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवकुमार दांगी, वरिष्ठ नेता सुरेश राम दांगी, बेलू कुमार सिंह, अशोक कुमार भुइयां सहित अन्य कार्यकर्ता एवं शोकाकुल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
सांसद मनीष जायसवाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.