श्री राम मंदिर विकास समिति की बैठक संपन्न, चौपारण में सबके सहयोग से बनेगा भव्य राम मंदिर

हजारीबाग : श्री राम मंदिर विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष सुनील साहू की अध्यक्षता में साहू भवन परिसर, चौपारण में संपन्न हुई। बैठक का संचालन बीरबल साहू ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि चौपारण में प्रस्तावित भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण जनसहयोग से किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों से सहयोग की अपील की जाएगी।

बैठक में मंदिर निर्माण अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चौपारण प्रखंड को पांच जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

जोन-1 में चोरदाहा, देहर, झापा, दादपुर, चैयकला और जवनपुर पंचायत को शामिल किया गया। इसके प्रभारी सीताराम साहू, देवलाल साहू, मोहन साव, राजेश साव एवं रेखा देवी बनाए गए।

जोन-2 में बेला, चैथी, चौपारण, करमा और मानगढ़ पंचायत को शामिल करते हुए अर्जुन साव, दिनेश साव, मुनेश्वर गुप्ता, महेंद्र साव, केशरी नायक एवं मुनेश्वर नायक को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जोन-3 में बहेरा, पांडेयबारा, पड़रिया, बसरिया और भगहर पंचायत को शामिल किया गया। यहां चेतलाल साव, बीरबल साव, विकास साव, प्रमोद नायक एवं मनोज साव को प्रभारी बनाया गया।

जोन-4 में बेलाही, सेलहारा कला, सिंघरावा, बच्छई और गोबिंदपुर पंचायत शामिल किए गए। इस जोन के प्रभारी मुकुंद साव, कृष्णा कुमार साव, बालेश्वर साव, नारायण साव एवं तुलसी साव बनाए गए।

जोन-5 में डेबो, रामपुर, ताजपुर, जगदीशपुर और बरहमोरिया पंचायत को शामिल करते हुए सुनील साव, विकास साव, सुरेश साव, दीपक गुप्ता एवं मदन साव को जिम्मेदारी दी गई।

समिति ने निर्णय लिया कि जिस पंचायत में बैठक आयोजित होगी, वहां के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय सहयोगी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि मंदिर निर्माण अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल सके।

बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अंत में प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद नायक ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.