श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान को मिली नई ऊर्जा, राहुल रंजन ने दिए ₹51 हजार
हजारीबाग : साहू भवन के समीप निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के निर्माण अभियान को सोमवार को नई मजबूती मिली। युवा समाजसेवी एवं चौपारण जिला परिषद भाग-2 के संभावित उम्मीदवार राहुल रंजन ने मंदिर निर्माण के लिए ₹51,000 की सहयोग राशि भेंट कर जनसहयोग अभियान की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए यह पहली सहयोग राशि है, जिससे निर्माण कार्य को गति मिलने के साथ श्रद्धालुओं में भी उत्साह का संचार हुआ है।सहयोग राशि सौंपने के दौरान राहुल रंजन ने कहा कि श्रीराम मंदिर केवल ईंट-पत्थरों से बनने वाला भवन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे पावन कार्य में सहयोग करना प्रत्येक श्रद्धालु का सौभाग्य है।उन्होंने कहा कि यह मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र बनेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होगा। मंदिर निर्माण का यह अभियान जन-जन के सहयोग से ही सफल होगा। उन्होंने झारखंडवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार इस पुण्य कार्य में सहयोग करें। मंदिर निर्माण में दिया गया छोटा से छोटा योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना बड़ा सहयोग।राहुल रंजन ने कहा कि समाज के सभी वर्गों, युवाओं, धर्मप्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों को इस अभियान से जुड़कर भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। उनके इस योगदान की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को मजबूत करने वाली प्रेरणादायी पहल बताया।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.