उमवि हरिजन करमा में 35 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

चौपारण : चौपारण प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन करमा में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से संचालित साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 35 विद्यार्थियों, जिनमें 15 बालक एवं 20 बालिकाएं शामिल थीं, को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में करमा पंचायत की मुखिया देवंती देवी ने छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों, विशेषकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले बच्चों के लिए काफी लाभकारी है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश भुइयां, प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र कुमार दास, समिति सदस्य राजेन्द्र कुमार गुप्ता, मिथलेश ठाकुर, मुकेश कुमार, शिक्षक उपेन्द्र कुमार वर्मा, विजय प्रसाद, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, बिंदुल देवी, रामदास राम, रिंकी देवी, सचिन कुमार सहित अनेक अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.