किसान पुत्र संजीत सिंह का उत्पाद पुलिस में चयन

हजारीबाग :  प्रखंड की दादपुर पंचायत अंतर्गत छतरपुरा गांव के किसान पुत्र संजीत सिंह का उत्पाद पुलिस में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मंगलवार रात जारी मेरिट सूची में उनका नाम आने के बाद गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसे चौपारण के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए संजीत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।संजीत सिंह किसान मृत्युंजय सिंह के पुत्र हैं। साधारण किसान परिवार से आने वाले संजीत ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।संजीत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डॉ. ललन बाबू कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय, सिंहपुर से मैट्रिक तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट एवं स्नातक की पढ़ाई डोरंडा कॉलेज, रांची से की। लंबे समय तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बाद उन्हें उत्पाद पुलिस में चयनित होने का गौरव प्राप्त हुआ।उनकी सफलता पर पूर्व विधायक रामलखन सिंह, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप, नागेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मुखिया अरविंद सिन्हा, मुखिया गंदौरी दांगी, भाजपा नेता विकास यादव, सुमन सिंह, समाजसेवी लव सिंह, मिशन सिंह, सहदेव सिंह, पंकज सिंह, सुंदर सिंह, शक्ति सिंह, अमलेश सिंह, बबलू सिंह, कैलाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, कलिंद्र सिंह, अजय सिंह, विनय सिंह, अरुण सिंह, दिलीप सिंह, रामकुमार सिंह एवं शिशुपाल सिंह सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।वहीं, डॉ. ललन बाबू कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय, सिंहपुर की प्राचार्या डॉ. ममता कुमारी तथा शिक्षक नीरज सिंह, सुग्रीव राम रजक, भोलानाथ दांगी और सुधीर पांडेय सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने संजीत की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि संजीत की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

उल्लेखनीय है कि चौपारण प्रखंड का छतरपुरा गांव शिक्षा, राजनीति, सामाजिक सेवा और सरकारी सेवाओं में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गांव के कई लोग विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में संजीत सिंह का उत्पाद पुलिस में चयन इस गौरवशाली परंपरा में एक और उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है। उनकी सफलता से पूरे गांव में उत्सव का माहौल है और ग्रामीण इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि मान रहे हैं।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.