मिट्टी डालने से बाधित हुई जल निकासी, सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी.
हजारीबाग : प्रखंड के भगहर गांव में घर के सामने मिट्टी डाले जाने के बाद जल निकासी बाधित होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जीतू केशरी द्वारा अपने घर के सामने मिट्टी गिरा दी गई, जिससे सड़क के दोनों ओर पानी का बहाव रुक गया और पूरे मार्ग पर जलजमाव व कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात ऐसे हैं कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है, जबकि पैदल चलना भी कठिन हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बासो यादव द्वारा नाली बंद कर दिए जाने से समस्या और गंभीर हो गई है। बारिश का पानी सड़क पर जमा रहने से लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग गांव के देवी मंदिर तक जाने का प्रमुख रास्ता है तथा आगे बिहार को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में भी उपयोग किया जाता है। ऐसे में इस मार्ग पर जलजमाव और कीचड़ से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी दिक्कत हो रही है।ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर पत्रकारों को उपलब्ध कराया है। मिट्टी गिराने की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सड़क से मिट्टी हटाने, बंद नाली को खुलवाने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और विवादित हो सकती है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.