चौपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से हथियार व गोली के साथ तीन संदिग्ध गिरफ्तार

चौपारण :  हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत चौपारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी स्थित मां गंगोत्री होटल में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को सूचना मिली थी कि सियारकोनी स्थित मां गंगोत्री होटल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने होटल में छापेमारी की। इस दौरान तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देशी पिस्तौल, 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन, एक सफेद रंग की डिजायर कार (BR01DG6000) तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल (JH02BJ4723) बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

1. अक्षय यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता जितेंद्र यादव, साकिन लोतदीपुर, थाना बेलागंज, जिला गया (बिहार)।


2. प्रिंस कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता बसंत प्रसाद, साकिन बेलो, सोनपुर, थाना बेलागंज, जिला गया (बिहार)।


3. करण राज, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता सुरेंद्र प्रसाद, साकिन मकदुमपुर गया, थाना मकदुमपुर, जिला गया (बिहार)।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस कुमार और अक्षय यादव का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। प्रेस विज्ञप्ति में दोनों के खिलाफ बेलागंज थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न कांडों का उल्लेख किया गया है।

???? छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापेमारी टीम में बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, पु0अ0नि0 पंकज कुमार (थाना प्रभारी, चौपारण), पु0अ0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता, पु0अ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह, पु0अ0नि0 दिव्य प्रकाश, स0अ0नि0 बाबूलाल राम सहित चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत चौपारण थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं अवैध हथियार के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : राहुल राणा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.