चौपारण में पुरानी फोर व्हीलर बाजार को मिली नई पहचान

हजारीबाग : चौपारण प्रखंड चौपारण वासियों के लिए अब अपनी पसंद की पुरानी फोर व्हीलर खरीदना और बेचना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। प्रखंड के केंदुआ मोड़, शिजुआ में रॉयल मोटर्स CPN का भव्य शुभारंभ हुआ। इसके शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों, वाहन प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। शोरूम के संचालक श्याम राणा ने बताया कि रॉयल मोटर्स CPN में मारुति, महिंद्रा, टाटा, हुंडई, टोयोटा सहित विभिन्न कंपनियों के सभी मॉडल की पुरानी फोर व्हीलर गाड़ियों की खरीद बिक्री की सुविधा उपलब्ध है। ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार बेहतर विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां प्रत्येक वाहन की दस्तावेजी जांच के बाद ही बिक्री की जाएगी, ताकि ग्राहक पूरी तरह निश्चिंत होकर वाहन खरीद सकें।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए आसान बैंक फाइनेंस, वाहन बीमा, एक्सचेंज ऑफर, ऑनलाइन डॉक्यूमेंटेशन, आरसी ट्रांसफर एवं अन्य आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं की व्यवस्था भी की गई है। इससे ग्राहकों को अलग अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
श्याम राणा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल वाहन बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों का विश्वास जीतना है। बेहतर गुणवत्ता, उचित कीमत और पारदर्शी व्यवहार ही रॉयल मोटर्स CPN की पहचान होगी। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि चौपारण और आसपास के लोगों को महानगरों जैसी सुविधा स्थानीय स्तर पर मिले। ग्राहकों को सभी मॉडल की पुरानी फोर व्हीलर, आसान फाइनेंस, एक्सचेंज और भरोसेमंद सेवा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी।”स्थानीय लोगों ने भी नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे चौपारण क्षेत्र में पुरानी फोर व्हीलर कारोबार को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर विकल्प के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।शुभारंभ समारोह में समाजसेवी संजय यादव, कृष्णा यादव, पत्रकार अजीत सिंह, पत्रकार मनीष सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.