भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की तिरंगा यात्रा में विधायक मनोज कुमार यादव हुए शामिल, विद्यार्थियों में भरा राष्ट्रभक्ति का जोश
हजारीबाग : आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ बुधवार, 12 अगस्त 2026 को भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरही के तत्वावधान में भव्य ‘हर घर तिरंगा’ तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं की विशाल टोली ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के दौरान “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखिया मोतीलाल चौधरी, अशोक यादव, ज्योतिष सिंह, मनोज साव, राजकुमार केशरी, टिंकू आलम एवं आकाश जायसवाल समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पांडेय, प्रभारी राजू कुमार, वरिष्ठ आचार्य प्रिंस रविशंकर प्रियदर्शी, मनीष कुमार सिन्हा, अरुण कुमार झा, संजीव कुमार सिंह, जुली कुमारी, पुष्पलता कुमारी, राखी महतो, राखी पांडेय, रश्मि कुमारी, राजेश कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार, धीरज कुमार, पूजा पांडेय एवं ममता कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही। तिरंगा यात्रा की उद्घोषणा टीम ने देशभक्ति नारों से माहौल को जोश से भर दिया, वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं की विशाल टोली ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और पहचान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने तथा शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। “तिरंगे से देश की शान है, यही हम सबकी पहचान है। आओ हम सभी मिलकर तिरंगा फहराएं और देश का मान बढ़ाएं।”—इस संदेश के साथ बरही में निकली तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रभक्ति की एक मजबूत तस्वीर पेश की।
रिपोर्टर : राहुल राणा
No Previous Comments found.