बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन
बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। पंडित सुनिल कुमार पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। मौके पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ईश्वर यादव ने कहा कि कोनहारा कला में श्रद्धालुओं की वर्षों से अपेक्षा थी कि गांव में बजरंगबली मंदिर का निर्माण हो इसलिए भूमि पूजन के साथ ही अब मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। मौके पर मंदिर निर्माण समिति के उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, सचिव राम अवतार यादव, कोषाध्यक्ष छोटी ठाकुर, मनी यादव, फुशन सिंह, पूर्व मुखिया मुंशी पासवान, जीवन यादव, महावीर यादव, मुकेश यादव, आशीष यादव, राजेन्द्र यादव, महादेव यादव, पंकज सोनी, केदार प्रजापति, श्यामलाल सिंह, सोनू साव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद
No Previous Comments found.