15 अगस्त को लेकर बरही में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
हजारीबाग : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर बरही अनुमंडलीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे बरही में पुलिस प्रशासन की ओर से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने किया।
फ्लैग मार्च में बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव, पदमा थाना प्रभारी श्रवण कुमार, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, चालकुसा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार पांडेय एवं बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया अपने-अपने पुलिस बल के साथ शामिल हुए।
पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बरही चौक के चारों प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया।
असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट संकेत दिया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, उपद्रव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बरही अनुमंडल में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता का संकेत माना जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।
रिपोर्टर : राहुल राणा बरही
No Previous Comments found.