32 इंश्योरेंस कंपनियों से जुड़ा दृष्टि आई हॉस्पिटल, मरीजों को मिलेगी इलाज में सहूलियत

चौपारण / हजारीबाग : बेहतर एवं आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं को लेकर चौपारण का दृष्टि आई हॉस्पिटल तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल प्रबंधन ने अब 32 इंश्योरेंस कंपनियों के साथ टाई-अप किया है।

इससे विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ लेने वाले मरीजों को आंखों से संबंधित इलाज एवं ऑपरेशन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम हो, इसी उद्देश्य से अस्पताल में लगातार आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि 32 इंश्योरेंस कंपनियों से जुड़ाव क्षेत्र के मरीजों के लिए सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे बीमा सुविधा प्राप्त मरीजों को इलाज के दौरान आर्थिक एवं प्रक्रियागत स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

दृष्टि आई हॉस्पिटल की ओर से क्षेत्र में आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने और मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 32 इंश्योरेंस कंपनियों से हुए जुड़ाव को अस्पताल की बढ़ती सेवाओं और मरीजों के प्रति बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.