विद्यार्थियों के बीच 53 साइकिलों का वितरण
बेला- बेला ग्राम पंचायत की पंचायत समिति सदस्य कुमारी खुशबू गुप्ता ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच 53 साइकिलों का वितरण भी किया गया। साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कुमारी खुशबू गुप्ता ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है। बच्चों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक कर हम आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार कर सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता - अमित सिंह चौपारण
No Previous Comments found.