बरही में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त पहरा, बाइक से निकले SDPO राधा प्रेम किशोर
बरही : मादक पदार्थों के सेवन, अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए बरही पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने बाइक से बरही चौक एवं आसपास के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
एसडीपीओ ने बरही चौक से जुड़े चारों मार्गों, प्रखंड मैदान सहित प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे आम लोगों के बीच सहज रूप से रुककर क्षेत्र की गतिविधियों को समझते और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते दिखे। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना बताया गया।
नशे के कारोबारियों को साफ संदेश—कार्रवाई से नहीं बचेंगे
बरही पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एसडीपीओ के सड़क पर उतरकर किए गए इस निरीक्षण से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की ऐसी निगरानी को नशे और अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नशा छोड़ें, समाज जोड़ें।
अपराध से दूर रहें, कानून का सम्मान करें।
रिपोर्टर : राहुल राणा
No Previous Comments found.