गुजरात से सकुशल बरामद हुई 18 वर्षीय युवती, टाटीझरिया पुलिस ने परिजनों को सौंपा

हजारीबाग : टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेडमकला गांव से घरवालों को बिना बताए काम करने के लिए बाहर निकली 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात से सकुशल वापस बुलाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली।जानकारी के अनुसार, बेडमकला निवासी अनीता देवी, पति परमेश्वर महतो ने 18 अगस्त 2026 को टाटीझरिया थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी बेटी अर्चना कुमारी (18) घर में बिना बताए कहीं बाहर काम करने के लिए चली गई है। आवेदन प्राप्त होते ही टाटीझरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तलाश शुरू की।पुलिस की तत्परता और प्रयास से अर्चना कुमारी के गुजरात में होने की जानकारी मिली। 

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.