भोंडो में फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक ने किया शुभारंभ
चंदवारा : ग्राम भोंडो में साईं जागृति क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बरही विधायक श्री मनोज कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल को अनुशासन, टीम भावना और युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर जीप प्रतिनिधि सह विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी एवं सुखदेव साव, मुखिया प्रतिनिधि बिरेन्द्र साव, पूर्व मुखिया लालचंद साव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजक साईं जागृति क्लब के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.