बरकट्ठा में मोहम्मद पैगंबर साहब की जयंती मनाई गई
बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में जश्न-ए- मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। पर्व को लेकर रजा जामा मस्जिद बरकट्ठा एवं कोनहराखुर्द मस्जिद को रंग बिरंगे फुलझडियों एवं लाइट से काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया. लोग अपने अपने घरों व मस्जिदों के आस पास इस्लामी झंडे लगाये। बरकट्ठा में मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई। जिसमें कोनहराखुर्द मजार शरीफ, बरकट्ठा डीह, बरवां, बरकट्ठा बाजार समेत अन्य जगह के सैकड़ो की संख्या में लोग गाजे बाजे के साथ व अपने अपने हाथों में झंडा, बैनर लिए नारा लगाते शामिल हुए. जुलूस बरकट्ठा मेनरोड, प्रखंड मुख्यालय, परबत्ता, बरकट्ठा थाना का भ्रमण करते हुए मुख्य चौक पर एकत्रित हुई। मौके पर रजा जामा मस्जिद के ईमाम मुफ्ती मोहिब आलम ने पुरी दुनियां के 'तरक्की, अमन चैन, शांति, भाईचारगी व मिल्लत कायम के लिए दुआ किया। जुलूस ए मोहम्मदी में झामुमो केंद्रीय सदस्य यासीन खान, पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी कलीम खान, नसीम खान, सत्तार खान, मिनहाज अहमद, जसीम खान, मौलवी मेराज खान, जाहीद खान, हाजी फहीम खान, गफ्फार खान, मो सत्तार, सराज खान, नवाब खान, सन्नी खान, मो इमरान, सहबाज खान बन्टी, जया अहमद, समीर अहमद, अयान अहमद, अब्दुल शकूर अंसारी, मो महताब, सोनू खान, राजा खान, गोलू खान, मो नाजीस, शराफत अंसारी, मो मुमताज, खलील अंसारी, सुल्तान अंसारी समेत छोटे छोटे बच्चे भी उमंग के साथ जुलूस में शामिल थे। बरकट्ठा के अलावे प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सक्रेज, तरबेचवा, कोनहराकला, घंघरी, बंडासिंघा, शिलाड़ीह, जमुआ, बेड़ोकला, तुईयो कलहाबाद, तुईयो, कलहाबाद में भी पूरे उत्साह व उमंग के साथ जुलूस-ए 'मोहम्मदी निकाली गई।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद
No Previous Comments found.