नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधायक ने किया उद्घाटन

चौपारण :  प्रखंड के टिटहीं में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप-स्वास्थ्य केंद्र) का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। उद्घाटन के मौके पर सांसद प्रतिनिधि सहदेव प्रसाद यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, मुखिया संतोष सिंह, पंचायत समिति सदस्य विजय मधेसिया, भाजपा नेता देवल यादव, राजेंद्र चंद्रवंशी एवं राजेश रवानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.