अलगडीहा में ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल जलसे में अमन-भाईचारे का दिया संदेश

बरही :  बरही प्रखंड के चालकुसा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलगडीहा पंचायत स्थित मोहम्मदी ग्राउंड में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विशाल जलसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया और अमन, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। जलसे में मुख्य रूप से डीएसपी राधा प्रेम किशोर, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि गणेश यादव, थाना प्रभारी विनोद कुमार, उप प्रमुख देवलाल कुशवाहा, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, डापोक मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के मीडिया प्रभारी तौकीर रजा, पप्पू मनान वारसी, खान साहब, मुफ्ती मुजाहिद साहब, हाफिज तैयब साहब, हाजी साजिदुल्ला, अब्दुल कय्यूम, नईम खान, तैयब खान, जहूर साहब, तैयब अंसारी, हसनैन राजा साहब, मौलाना हुसैन साहब एवं जमीर उद्दीन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। जलसे का आयोजन मुफ्ती मुजाहिद साहब की सदारत (अध्यक्षता) में किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और मानवता के प्रति उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से आपसी प्रेम, शांति, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

रिपोर्टर : राहुल राणा बरही 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.