मानगढ़ पंचायत भवन में नो-मैपिंग मतदाताओं का हुआ सत्यापन

हजारीबाग :  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मानगढ़ पंचायत भवन में नो-मैपिंग मतदाताओं के सत्यापन एवं पुष्टि का महत्वपूर्ण कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव के निर्देशानुसार किया गया। इसमें संबंधित पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों, पंचायत कर्मियों, शिक्षकों एवं बीएलओ ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से आवश्यक प्रपत्र भरवाए गए तथा उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं संलग्न छायाप्रतियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। जिन प्रपत्रों में दस्तावेजों की छायाप्रति गलत, अस्पष्ट अथवा अपूर्ण पाई गई, संबंधित मतदाताओं को उसमें आवश्यक सुधार कराने की सलाह दी गई। साथ ही मतदाताओं को संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित किया गया।

अंचलाधिकारी ने कहा- दस्तावेजों की सही जांच जरूरी

अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। SIR पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही एवं प्रमाणिक रूप से मतदाता सूची में दर्ज हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सभी मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी प्रपत्र या दस्तावेज में कोई त्रुटि है तो समय रहते उसका सुधार कराएं। सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं की जाए, बल्कि दस्तावेजों की सही जांच और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क बनाए रखें और पुनरीक्षण प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम पंचायत के मुखिया अर्जुन पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मौके पर सुपरवाइजर अनिल कुमार राणा, संजय कुमार, अनुसेवक सत्येंद्र कुमार, प्रतिनियुक्त शिक्षक विजय कुमार, अशोक कुमार दांगी, अभिषेक सिन्हा, शशिकांत शर्मा, मनोज कुमार, महेंद्र विश्वकर्मा, पंचायत सेवक राजेश कुमार सहित बीएलओ बच्चू कुमार राणा, रामसेवक दांगी, कंचन यादव, लीना सिन्हा, आतिया खातून एवं सरिता कुमारी मौजूद रहे।

सभी कर्मियों ने मतदाताओं के प्रपत्रों की जांच, दस्तावेजों के सत्यापन तथा आवश्यक सुधार के संबंध में लोगों को जानकारी दी। दस्तावेजों की स्पष्ट छायाप्रति लगाने की अपील SIR कार्य के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने मतदाताओं से अपील की कि प्रपत्र के साथ लगाए जाने वाले दस्तावेजों की छायाप्रति स्पष्ट एवं सही होनी चाहिए। किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित मतदाता उसमें सुधार कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रपत्र जमा करें। मानगढ़ पंचायत भवन में आयोजित सत्यापन कार्यक्रम शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन एवं स्थानीय कर्मियों ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए आम लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में मुखिया अर्जुन पाण्डेय ने सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं उपस्थित मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.