बीएचयू के उडुप्पा सभागार में ज्योतिष वाचस्पति अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ• डी महतो
बरकट्ठा : बीते एक एवं दो सितंबर को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के उडुप्पा आडिटोरियम में आयोजित आयुर्ज्योतिष सम्मेलन में देश के तमाम राज्यों से आये ज्योतिषियों,वास्तुविदों एवं हस्तरेखा विशेषज्ञों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से आयुर्वेद एवं ज्योतिष के अन्योन्याश्रय सम्बन्धो पर विचार विमर्श किया गया कि किस प्रकार आयुर्वेद और ज्योतिष के द्वारा किसी रोग की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इस संबंध में ज्योतिषाचार्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। उक्त जानकारी देते हुए डॉक्टर डी• महतो (शिक्षक)ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस समारोह में देश के जाने-माने एस्ट्रोलॉजर डॉ एच एस रावत एवं संस्था प्रमुख डॉ प्रोफेसर अंजन जी के कर कमलों से मुझे ज्योतिष वाचस्पति की उपाधि, मोमेंटो मेडल एवं शाॅल देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि डॉ• डी महतो पूर्व में भी कई मानद उपाधियों से सम्मानित हो चुके हैं। सम्मेलन में देश विदेश के लगभग दो सौ ज्योतिषियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएचयू के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर के रामामूर्ति ,डॉ संजय सिंह,डॉ दिवाकरन कप्पाकट्टु एवं गणमान्य ज्योतिर्विद उपस्थित रहे। वनारस रेंज के डी आई जी विपुल कृष्णा भी इस सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद
No Previous Comments found.