रंजय भारती बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, चौपारण में खुशी की लहर
हजारीबाग : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा किए जाने के बाद चौपारण क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा ने रंजय भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश एवं सहमति से छह मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसमें मनोज वाजपेयी महतो को ओबीसी मोर्चा, अर्जुन सिंह को किसान मोर्चा, रंजय भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा, रंजन चौपाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, डॉ. सीमा सिंह को महिला मोर्चा तथा तजिंदर अटवाल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रंजय भारती की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशी व्यक्त की गई। इसके बाद चौपारण में शिष्टाचार मुलाकात भी की गई। मौके पर चौपारण से सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडेय एवं महामंत्री गुलाब राजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने रंजय भारती को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा को झारखंड में नई मजबूती मिलेगी।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.