जैन मंदिर के समीप बर्णवाल स्टोर में पुलिस की रेड, नकली सिगरेट-गुटखा मिलने की सूचना

हजारीबाग : चौपारण थाना क्षेत्र में जैन मंदिर के समीप स्थित बर्णवाल स्टोर में पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान दुकान से कई प्रकार के कथित नकली सिगरेट और गुटखा उत्पाद बरामद किए जाने की सूचना है।बताया जा रहा है कि पुलिस ने दुकान में रखे विभिन्न तंबाकू उत्पादों की जांच की और उनके असली-नकली होने के संबंध में जानकारी जुटाई। मामले में दुकान संचालक राजू बर्णवाल, पिता राजेंद्र बर्णवाल से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों के कथित अवैध कारोबार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस बरामद सामान के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले में पूछताछ और जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही बरामद सामान एवं आगे की कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप देखा गया। अब पुलिस जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि बरामद उत्पाद वास्तव में नकली हैं या नहीं। यदि उत्पाद नकली पाए जाते हैं, तो इनके कारोबार और संभावित नेटवर्क को लेकर भी आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.