लापता महिला को कटकमसांडी पुलिस ने गाजीपुर से सकुशल बरामद किया..
हजारीबाग : कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बरगडा गांव से 5 सितंबर को घर से बिना बताए लापता हुई महिला को पुलिस ने तकनीकी सहायता के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बरगडा निवासी प्रकाश राम की पत्नी पार्वती देवी 5 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर पति प्रकाश राम ने कटकमसांडी थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी सहायता से महिला के ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद थाना से सहायक अवर निरीक्षक योगेन्द्र मेहता को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर भेजा गया, जहां से पार्वती देवी को सकुशल बरामद कर हजारीबाग लाया गया। बाद में पुलिस ने महिला को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि पुलिस की तत्परता और तकनीकी सहायता से लापता महिला का पता लगाकर उसे गाजीपुर से सुरक्षित बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि महिला को आवश्यक प्रक्रिया के बाद सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.