विश्वकर्मा मंदिर में चैय विश्वकर्मा समाज की बैठक सादगी से मनेगी विश्वकर्मा पूजा, पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी जाएगी श्रद्धांजलि
चौपारण : चैय विश्वकर्मा समाज समिति, आरपगार पांडेबारा की रविवार को बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के सचिव डोमन राणा ने की। बैठक में आगामी विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा सादगीपूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। पूजा के उपरांत झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्व. सोनू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही हरिकीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि पूजा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, बरही एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में समाज के सचिव डोमन राणा, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, युगल राणा, वीरेंद्र राणा, वीरेंद्र कुमार राणा, प्रभु राणा, केदार राणा, जगन्नाथ राणा, अवध राणा, बालेश्वर राणा, किशोर कुमार राणा, शंकर राणा, बच्चू राणा, मुकेश राणा, संजय राणा, मनोज राणा, पिंटू राणा सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.