अम्बातरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी

चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 सितंबर 2026 को थाना अंतर्गत अम्बातरी गांव में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 285 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद वाहन किन मामलों में चोरी किए गए थे तथा इन्हें यहां किस उद्देश्य से रखा गया था।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाए जाने की बात कही गई है।

रिपोर्टर  : अमित सिंह  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.