कल्पना बारा अध्यक्ष और अजीत कुमार बने सचिव, एथलेटिक्स के विकास का लिया संकल्प....
हजारीबाग : हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा और चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना बारा की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव प्रक्रिया ऑब्जर्वर शैलेश कुमार शर्मा की देखरेख में पूरी हुई। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में कल्पना बारा को अध्यक्ष, तपस चक्रवर्ती और डीएसओ हजारीबाग को पैट्रन, साबिर हुसैन को कार्यकारी अध्यक्ष और अजीत कुमार को सचिव चुना गया। अनवर हुसैन, गोपाल पांडेय, सी. दास, साजिद हुसैन, रियाज खान और अपोलिन बाखला को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रियरंजन कुमार सिंह को संयुक्त सचिव तथा सदानंद कुमार, अनुकम्पा रुंडा और राहुल कुमार को एसोसिएट संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। रवि कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एमडी कासिम, रमेश सिंह, सरिफुल्लाह गुड्डू, नीरज कुमार रवि, रत्नेश राय, सुबोध कुमार, राहुल कुमार, चंदन, शत्रुंजय, विकास कुमार दास, मितलेश सिंह, अशोक सिंह, मुकेश कुमार और गोविंद शामिल किए गए।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन जिले में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और जिला स्तर की प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करेगा। नई कार्यकारिणी ने एथलेटिक्स के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.