श्री जगन्नाथ मंदिर सियरकोनी को संजय सिंह ने भेंट की नई बोलेरो
चौपारण : विश्वकर्मा पूजा एवं राधा अष्टमी के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर सियरकोनी में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख संचालक एवं श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने मंदिर कमेटी को नई बोलेरो वाहन उपहार स्वरूप भेंट की। वाहन का उपयोग मंदिर से जुड़े धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों के साथ-साथ मंदिर परिसर में रहने वाले सदस्यों एवं बच्चों की सहायता के लिए किया जाएगा।
राधा अष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भक्ति-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर से जुड़े पुजारियों एवं इस्कॉन सदस्यों को नई बोलेरो वाहन सौंपी गई।
इस अवसर पर श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, सचिव राजदेव यादव, उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं रामचंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि मंदिर से जुड़े धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों को और बेहतर तरीके से संचालित करने में वाहन काफी उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम में आशीष सिंह, प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, संत सिंह, सुमन सिंह, इंदीवर, बलदेव सिंह, कैलाश सिंह, श्याम सिंह, भूषण सिंह, चौपारण मुखिया विनोद सिंह, झापा मुखिया अन्नपूर्णा देवी, पिंकी देवी, बबलू सिंह सहित बरकठा, अटका, बगोदर, टाटीझरिया एवं चुरचू क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने मंदिर कमेटी की पहल की सराहना करते हुए धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों को और गति मिलने की बात कही।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.