जीटी रोड पर दो हादसों में दो युवकों की मौत, निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

चौपारण। जीटी रोड पर मंगलवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चैय और डुमरी गांव के युवकों के रूप में बताई जा रही है। दोनों हादसों के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

बताया जा रहा है कि जीटी रोड निर्माण कार्य में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोनों गांवों के ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी के बेस प्लांट पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों में दुर्घटनाओं को लेकर काफी आक्रोश बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार, कुछ लोग शव के साथ भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान निर्माण कंपनी के कर्मियों के कार्यालय से निकल जाने की भी बात सामने आ रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जीटी रोड निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इधर, केंदुआ मोड़ के आसपास एक और सड़क दुर्घटना में महिला की मौत की अपुष्ट सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला का शव अस्पताल में रखा गया है। इस घटना की भी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रशासन एवं संबंधित निर्माण कंपनी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।

रिपोर्टर - अमित सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.