सड़क हादसे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामफल सिंह गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर

हजारीबाग : सेलहारा-पांडेबारा रोड पर हुए सड़क हादसे में चपरी निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामफल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला मौके पर पहुंचे और घायल नेता का हालचाल जाना। घायल रामफल सिंह को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बरही ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हजारीबाग ले जाने की तैयारी की गई। हालांकि, वहां आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें रांची ले जाने का निर्णय लिया गया, ताकि उनके माथे का सीटी स्कैन कराकर बेहतर इलाज कराया जा सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल रामफल सिंह की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिंता की कोई विशेष बात नहीं है। सड़क हादसे की खबर से उनके शुभचिंतकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, ताकि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकें।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.