जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

हजारीबाग : उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को भेजते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, जिन मामलों का त्वरित स्तर पर समाधान संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा। इस दौरान आमजनों ने विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच करते हुए पात्रता एवं नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने तथा मामलों के निष्पादन में आवश्यक तत्परता बरतने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों की समस्याओं को सुनना और उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का सशक्त माध्यम है।

 

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.